Advertisement
निरोगी जीवन के लिए संयमित दिनचर्या और स्वास्थ्य जागरूकता आवश्यकः स्वामी हरिचेतन्यपुरी

संयमित जीवन शैली से बच सकते हैं अधिकांश रोगः
स्वामी हरिचेतन्यपुरी महाराज ने अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक समय में अधिकांश बीमारियों का मूल कारण असंतुलित खान-पान, सोने-जागने का अनियमित समय और अकारण तनावग्रस्त जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति अपने खान-पान में सुधार करे और संयमित जीवन शैली को अपनाए, तो अधिकांश गंभीर बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है।
अतिथियों का सम्मान और धन्वंतरि पूजनः
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित स्वामी हरिचेतन्यपुरी महाराज, एस एन एस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मथुरा के डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. बृजबिहारी मिश्रा तथा महापौर प्रतिनिधि हजारी सिंह का स्वागत कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चन्द्र प्रकाश दीक्षित एवं समिति अध्यक्ष नेमीचंद शर्मा द्वारा शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान धन्वंतरि का दुग्धाभिषेक कर लोकमंगल की कामना की।
'आरोग्य चौपाल' का शुभारंभ और नशामुक्ति का संकल्पः
इस अवसर पर डॉ. चन्द्र प्रकाश दीक्षित द्वारा आमजन को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 'आरोग्य चौपाल' पहल का शुभारंभ किया गया, जिसके आधिकारिक पोस्टर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों ने धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर स्वयं नशीले पदार्थों का सेवन न करने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।
वनस्पतियों की प्रदर्शनी और सहयोगः
समारोह के दौरान दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों की एक सचित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे आगंतुकों और आमजन द्वारा काफी सराहा गया। कार्यक्रम में पार्षद डॉ. दयाचंद पचौरी, अनिल शर्मा, कपिल फौजदार, सुशील शर्मा, आयुर्वेदाचार्य डॉ. ताराचंद शर्मा, डॉ. सतीश पाराशर, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. उमेश गोधन, डॉ. मोहन स्वरूप सहित कई गणमान्य नागरिक एवं चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनका तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। अंत में सचिव ईश्वर चंद शर्मा, समाजसेवी बृजकिशोर शर्मा एवं रामसिंह वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


