khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 10:44 PM (IST)
बिसाऊ। गांव
पाटोदा के पास 15 अगस्त शाम एक
बाइक सवार युवक से कुछ बदमाशों ने नौ लाख 30 हजार रुपए लूट लिए। युवक उक्त राशि फतेहपुर से लेकर
मंडावा व महनसर में तीन जनों को देने जा रहा था। पुलिस की जांच पड़ताल में मामला
संदिग्ध लगने पर युवक दशरथ से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी धर्मेंद्र मीणा ने
बताया कि प्यारेलाल पुत्र रामबक्स जाट निवासी वार्ड 39 फतेहपुर शेखावाटी ने 15 अगस्त की शाम रिपोर्ट दी कि उसने दोपहर डेढ बजे के
करीब नौ लाख 30 हजार रुपए के साथ
दशरथसिंह पुुत्र रणवीरसिंह राजपूत गांव कारंगा जिला सीकर को बाइक से रवाना किया।
दशरथसिंह को उक्त रुपए मंडावा निवासी रोहितास कड़वासरा एवं मुश्ताक मनियार तथा
महनसर निवसी संजू कस्वां को देने थे। सायं साढ़े चार बजे के करीब दशरथ सिंह ने
प्यारेलाल को मोबाइल पर सूचना दी कि वह टांईं मंडावा के बीच खड़ा है। कैंपर गाड़ी
में कुछ लड़के आए मारपीट कर के बैग ओर बाइक की चाबी छीन कर ले गए। बाद में
प्यारेलाल ने मौके पर पहुंच कर दशरथसिंह से घटना की जानकारी ली और पुलिस में मामला
दर्ज करवाया।