80 per cent of the district empty ATM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले के 80 फीसदी एटीम खाली, लोग निराश

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 11:20 PM (IST)
जिले के 80 फीसदी एटीम खाली, लोग निराश
हिसार। नोटबंदी के बाद आमजन 500 और 1000 रुपए के नोट तो जमा करवा रहा है, मगर आमजन को उसकी दिनचर्या की जरूरतों के लिए बैंक से पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है। जिले के बैंकों में हर रोज औसतन 25 से 30 करोड़ रुपया ही आ रहा है, जबकि मांग इससे कई गुना अधिक है। स्थिति यहां तक भी है कि जिले में स्थित कुल बैंक एटीएम में से केवल 21 प्रतिशत एटीएम में ही पैसा जमा हो पा रहा है और वह भी पर्याप्त राशि जमा नहीं होने के कारण आमजन को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग या तो अपनी जरूरतों को सीमित कर रहे हैं, अन्यथा दुकानों पर उधार में सामान खरीदा जा रहा है। बैंक प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 325 एटीएम हैं, मगर हाल ही में केवल 70 एटीएम में ही पैसा जमा हो पाया है, जिनमें जो राशि जमा होती है, वह चंद घंटों में ही समाप्त हो जाती है और चुनिंदा एटीएम में ही रात के वक्त पैसा निकल पाता है। इसी तरह शहर के विभिन्न बैंकों में भी जो सीमित राशि पहुंचती है, वह दोपहर होते-होते खत्म हो जाने के कारण बैंकों के बाहर आमजन बिना पैसा लिये ही निराश होकर घर लौटता है। बैंक दे पा रहे हैं 5-6 हजार
पीएनबी की डिवीजन अधिकारी मीरा कटारिया ने कहा कि अभी तक व्यक्ति एक सप्ताह में 24 हजार रुपए ही निकलवा सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने खाते में 1000 और 500 के पुराने नोटों के अलावा कोई भी नोट जमा करवाता है तो वह व्यक्ति उतनी ही राशि निकलवा भी सकता है, फिर चाहे वह 1 लाख रुपए की नकदी ही क्यों न हो। आमजन को नकदी हासिल होने पर हो रही परेशानी के संबंध में उन्होंने कहा कि जिले में फिलहाल मांग के अनुसार पर्याप्त राशि नहीं मिल रही है। उम्मीद है कि अगले दो सप्ताह में व्यवस्था काफी हद तक सुधर जाएगी। बैंक प्रबंधन जिला प्रशासन के साथ आमजन को कैशलैस सुविधा को हासिल करने के लिए विशेष अभियान भी चलाएगा।
एक महीने बाद खुला खाता
डीसी की मीटिंग खत्म होने के बाद डिवीजन स्तर की अधिकारी के पास एक सरकारी विभाग का अधिकारी अपनी व्यथा सुनाने आया। अधिकारी ने बताया कि वह पीएनबी में खाता खुलवाने के लिए करीबन एक महीने से चक्कर काट रहे हैं, मगर बैंक प्रबंधन खाता नहीं खोल रहे हैं। यह बात सुनकर डिवीजन अधिकारी ने अपने फोन से बैंक शाखा अधिकारी को संपर्क किया और थोड़ी ही देर में सरकारी अधिकारी का खाता खुल गया।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement