khaskhabar.com: सोमवार, 27 जून 2016 12:44 PM (IST)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले सोनभद्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य लोग झुलस गए।
जानकारी मिली है कि ओबरा से 45 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित कनहरा ग्राम पंचायत की टोला बाड़ी में रविवार दोपहर आम के पेड़ पर बिजली गिरी। पेड़ के नीचे आम बीन रहे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। झुलसे बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।