मोहाली । अकाली दल के सब से ज्यादा नेताओं वाले शहर मोहाली के कई बुजुर्ग पिछले चार साल से बुढापा पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गाँव कुबड़ा जो वार्ड नंबर-39 और वार्ड नंबर -38 में बंटा हुआ है, यहां के दोनों पार्षद अकाली दल के साथ संबन्धित हैं । लेकिन बुजुर्गो को पेंशन दिलाने में यह दोनों पार्षद कुछ कार्य नहीं कर सके है। गाँव के बुजुर्गो जिनमें नसीब सिंह, देव राज, मेहर सिंह, अजैब कौर, गुरमीत कौर, साधु सिंह, गुरनाम कौर पूर्व ब्लाक समिति मैंबर, पाला राम, नरंग सिंह, हरजिन्दर सिंह ने बताया कि साल 2012 से वो बुढापा पेंशन को तरस रहे हैं। बैंकों के चक्कर लगा कर आखिरकार अब वह ना उमीद हो चुके हैं। सूचना मुताबिक इन सभी पेंशनरों के नाम उस सूची में दर्ज हैं जिस मुताबिक अभी भी इन पेंशनरों को पेंशन दी जा रही है। इन बुज़ुर्गों ने बहुत ही भावुक होते अपनी, बैंक की पासबुक भी दिखाई, जिनमें 2012 के बाद पेंशन का इंदराज नहीं हुआ है।