4 held for murder in sikar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंद पैसों के लिए सो रहे युवक की हत्या, महिला सहित चार गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 2:26 PM (IST)
चंद पैसों के लिए सो रहे युवक की हत्या, महिला सहित चार गिरफ्तार
सीकर। यहां उद्योग नगर थाना इलाके में नवलगढ़ पुलिया के नीचे दिवाली के दिन एक युवक की हत्या का पुलिस ने राजफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उद्योग नगर थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। हत्या के आरोप में एक महिला व उसके दो बेटों और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है। सीकर पुलिस ने महिला नूरी और उसके दो बेटे जावेद और अली और एक अन्य युवक राजेन्द्र नायक को गिरफ्तार किया है। चारों ने दिवाली के दिन एक युवक को पुलिया के नीचे सोते हुए देखा। जावेद अली और राजेन्द्र ने मिलकर युवक का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारों ने मृतक की जेब से 13 सौ रुपए और मोबाइल निकाल लिए और शव को दूर ले जाकर फेंक दिया। बाद में तीनों ने नूरी के पास जाकर रुपए और मोबाइल दे दिया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस को अभी तक मृतक की पहचान का कोई सुराग नहीं लगा है। कपड़ों के आधार पर पुलिस कोटपूतली से कपड़े की सिलाई करने वाले से भी पूछताछ कर रही है लेकिन, मृतक की शिनाख्तगी में कोई सफलता हासिल नहीं मिली है। बता दें कि पुलिस को युवक की हत्या के मामले में पुलिया के नीचे रहने वाली नूरी व उसके पुत्रों पर शक हुआ। ये सभी शराब व नशे के आदि हैं। पुलिस ने जाल बिछाकर पूछताछ की तो सभी ने सच उगल लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सो रहे युवक की लूट के इरादे से हत्या की थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement