मोहाली। जिले में डेंगू से अब तक 3 लोगो की मौत हो चुकी है। तीनों मृतक पुरूष है। पहली मौत फतेहगढ़ साहिब जिले के एक व्यक्ति की मैक्स अस्पताल में हुई। जबकि फोर्टिस अस्पताल में खरड़ के कमलदीप गुप्ता की मौत दूसरे मरीज के तौर हुई। वहीं मोहाली फेज 5 के श्याम लाल ने इस रोग से ग्रस्त होकर अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल 1 जून माह से लेकर 12 सितंबर तक 226 केस शहर में और 274 केस जिले में इस रोग से ग्रस्त मरीज़ो के सामने आ चुके है।