Advertisement
योगीराज में "यादवराज" की 24 भर्तियों के साक्षात्कार पर रोक

फोन घनघनाया और साक्षात्कार ठप्प
यूपी में भाजपा की योगी सरकार आने के बाद से ही ताबड़तोड़ आदेश व अनुपालन जारी है। इसी क्रम में मुख्य सचिव ने आयोग के सचिव को फोन करके सभी साक्षात्कार स्थगित करने को कहा । हालांकि चल रहे साक्षात्कार को तत्काल तो नहीं रोका गया। लेकिन आज से आयोग में साक्षात्कार पर रोक लगा दी गई है ।
नियम कानून भी अड़चन
लोक सेवा आयोग के साक्षात्कार रोकने के लिये कोई लिखित आदेश नहीं आया है । माना जा रहा है कि सरकार को आयोग की भर्तियों में सीधे हस्तक्षेप कर नियमों को लेकर किसी कानूनी विवाद को जन्म नहीं देना चाहती है। इसी वजह से मुख्य सचिव ने लिखित आदेश नहीं भेजा। हालांकि मौखिक सलाह पर ही साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



