Advertisement
बूंदी में 14 साल की छात्रा की नहाते समय हार्ट अटैक से मौत, बाथरूम में बेसुध मिली

परिजनों के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की है। हर्षिता घर की छत पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया।
अंदर हर्षिता जमीन पर बेसुध अवस्था में पड़ी हुई मिली।
अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजन तुरंत उसे बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार कुमावत ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।
डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि छात्रा की मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है।
परिवार में मातम
परिजनों ने बताया कि हर्षिता पूरी तरह स्वस्थ थी और किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं थी। वह पढ़ाई में होशियार थी और खेलकूद में भी आगे रहती थी। उसके पिता दुकान पर थे, जबकि मां उस समय कोटा गई हुई थीं। हर्षिता का एक छोटा भाई भी है।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बूंदी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


