14 addicts ran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

14 नशेड़ी भागे,एक के पेट में घुसा सरिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 6:20 PM (IST)
14 नशेड़ी भागे,एक के पेट में घुसा सरिया
गाज़ियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम के घर के सामने वाले अपार्टमेंट में कोहराम मच गया ! दरअसल इस अपार्टमेंट के पीछे के हिस्से में एक खिड़की है जो नशा मुक्ति केंद्र की तरफ से आती है ! इसी खिड़की में से करीब १४ नशेड़ी भाग निकले ! लोगो ने इन्हें चोर समझा और शोर मच गया ! लेकिन इस बीच अपार्टमेंट से बहार निकलने वाले गेट के सरिये में इनमे से एक मोहसिन का पैर फस गया ! इसके बाद वही सरिया उसके पेट में घुस गया जिससे उसकी मौत हो गयी ! हालाँकि घायल अवस्था में वो वहां से भागने की कोशिश में लगा रहा ! इसके बाद मौके पर खून ही खून फ़ैल गया ! नशा मुक्ति केंद्र में १४ लड़के और एक लड़की का ट्रीटमेंट चल रहा था ! इससे लड़की की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है । ये अपार्टमेंट और नशा मुक्ति केंद्र आचार्य प्रमोद कृष्णम के राजेंद्र नगर स्थित आवास के सामने ही है । पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के मालिक पूछताछ की है । सोचिये जब लड़के यहाँ से भाग सकते हैं तो वो लड़की के साथ भी कुछ भी कर सकते थे। प्रमोद कृष्णम के घर होने और यहाँ पर सीआईएसएफ तैनात रहने के अलावा पास में पुलिस चौकी है ! काफी देर तक यहाँ कोहराम मचा रहा ! अपार्टमैंट के लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। इसके बावजूद काफी देर उन्हें भागने में भी लगी ।अगर वक्त रहते कार्रवाई होती तो वो पकडे़ जा सकते थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement