Advertisement
मांडीखेड़ा पेन क्लिनिक: कैंसर, जोड़ों, कमर और गर्दन दर्द का मुफ्त उपचार, दूर गांवों से पहुंच रहे मरीज

उन्होंने बताया कि पेन क्लिनिक हर सप्ताह नियमित दिनों में चलता है और सभी सेवाएं पूरी तरह मुफ्त हैं। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और अस्पताल की अपनी व्यवस्था के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. सिंगला ने कहा, "इस क्लिनिक के शुरू होने से अब लोगों को दिल्ली, गुड़गांव या अन्य बड़े शहरों में दर्द के इलाज के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। इससे मरीजों का समय, यात्रा व्यय और आर्थिक बोझ दोनों बच रहा है। स्थानीय स्तर पर ही उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा मिल रही है।"
डॉ. विशाल सिंगला ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यदि किसी को भी लगातार दर्द की शिकायत है, चाहे वह कैंसर से जुड़ा हो, जोड़ों का पुराना दर्द हो या कोई अन्य असहनीय समस्या, तो वे बिना किसी संकोच के अल आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा के पेन क्लिनिक में संपर्क करें। यहां विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज से दर्द को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
नूँह
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


