Punjab : Woman dragged out of office, kidnapped and raped-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिनदहाडे लडकी को किडनैप कर दुष्कर्म करने वाले ने किया सरेंडर

khaskhabar.com:
दिनदहाडे लडकी को किडनैप कर दुष्कर्म करने वाले ने किया सरेंडर
मुक्तसर। देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ रहे अपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। पंजाब के मुक्तसर में दिनहदहाडे एक महिला को कथित तौर पर उसके ऑफिस से अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने जिले की एक अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। किडनैपिंग और रेप का यह मामला 25 मार्च का है, जब 24 साल की महिला को उसके ऑफिस से जबर्दस्ती अगवा कर लिया गया था। हालांकि, करीब एक महीने बाद शुक्रवार को इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें एक शख्स महिला को जबर्दस्ती खींचता हुआ दिखाई दे रहा था। पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना रिकॉर्ड हो गई थी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement