Thread Factory fire killed 7-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पानीपत:धागा फैक्ट्री में आग से 7 की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 9:13 PM (IST)
पानीपत:धागा फैक्ट्री में आग से 7 की मौत
पानीपत। पानीपत के कुराड गांव के पास ए वी एस स्पीनिंग मिल में भयानक आग लगने से 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पानीपत प्रशासन के आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की एक दर्जन के करीब गाड़ियां मौके पर पहुंची। इतनी संख्या में मजदूरों की मौत के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। वही आग में झुलसे हुए मजदूरों को भी पानीपत के सामान्य अस्पताल में लाया गया। हादसा करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। स्पिनिंग मिल में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि अचानक अज्ञात कारणों के चलते फैक्ट्री में आग लग गई. और देखते ही देखते आग ने पूरे स्पीनिंग मिल को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाए कि जिस वक्त यह आग लगी उस वक्त फैक्टरी के अंदर 50 के करीब मजदूर काम कर रहे थे।
अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement