Doctor (Junior Specialist, General Surgery) Arrested Red-Handed Accepting ₹1,300 Bribe in Rajsamand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजसमन्द में चिकित्सक (कनिष्ठ विशेषज्ञ सामान्य सर्जरी) 1,300 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 20 जुलाई 2026 8:49 PM (IST)
राजसमन्द में चिकित्सक (कनिष्ठ विशेषज्ञ सामान्य सर्जरी) 1,300 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
राजसमन्द। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी राजसमन्द द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी डॉ पंकज जैन हाल कनिष्ठ विशेषज्ञ (जनरल सर्जरी) आर. के. चिकित्सालय राजसमन्द को रिश्वत राशि 1300 रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि ए. सी.बी. चौकी राजसमन्द को परिवादी से एक शिकायत इस आशय की मिली कि "मेरे लडके की दाहिनी आंख के पास सिस्ट (छोटी गांठ) का आरके राजकीय चिकित्सालय में ऑपरेशन के नाम पर डॉ पंकज जैन द्वारा 2,000 रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर डॉ रामेश्वर सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर रेंज, उदयपुर के सुपरवीजन में हिम्मत चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए. सी.बी. चौकी राजसमन्द द्वारा रिश्वत राशि मांग सत्यापन की कार्यवाही करवाई गई। जिस पर आरोपी डॉक्टर ने परिवादी से दौराने रिश्वत राशि मांग सत्यापन की कार्यवाही के 1800 रूपये रिश्वत राशि लेने हेतु सहमत हुआ एवं 500 रूपये मांग सत्यापन की कार्यवाही के दौरान ग्रहण किए गए। रिश्वत राशि मांग सत्यापन के अनुसरण में 1300 रूपये लेते हुए आरोपी डॉ पंकज जैन हाल कनिष्ठ विशेषज्ञ (जनरल सर्जरी) आर. के. चिकित्सालय राजसमन्द को रंगे हाथों ट्रेप किया गया। मांग सत्यापन के दौरान ग्रहण किए गए 500 रूपये की राशि भी बरामद की गई।
आरोपीं से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नम्बर 9413502834 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement