A childs fearless approach to a crocodile in a river creates a sensation; video creates a sensation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 1:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नदी में मगरमच्छ के सामने बच्चे का बेखौफ अंदाज, वीडियो ने मचाई सनसनी

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अगस्त 2026 2:30 PM (IST)
नदी में मगरमच्छ के सामने बच्चे का बेखौफ अंदाज, वीडियो ने मचाई सनसनी
नदी के पानी में मगरमच्छ को देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बच्चे का बिल्कुल अलग ही अंदाज देखने को मिला। वीडियो में बच्चा नदी में एक छोटी नाव के पास बने फ्लोटिंग बोर्ड पर आराम से नजर आ रहा है। इसी दौरान एक मगरमच्छ तैरता हुआ उसके बेहद करीब पहुंच जाता है। मगरमच्छ को देखकर भी नहीं घबराया बच्चा वीडियो के मुताबिक, मगरमच्छ धीरे-धीरे बच्चे की ओर बढ़ता है। आमतौर पर ऐसे खतरनाक हालात में कोई भी व्यक्ति डरकर वहां से दूर जाने की कोशिश करेगा, लेकिन बच्चे ने कथित तौर पर बिल्कुल अलग प्रतिक्रिया दी।
वह मगरमच्छ से घबराया नहीं और उसके करीब जाकर उसे पकड़ने की कोशिश करता दिखाई देता है। इसके बाद बच्चा उसे अपने पास खींचता नजर आता है और मगरमच्छ को सहलाने लगता है। बच्चे का यह बेखौफ अंदाज देखकर वीडियो देखने वाले लोग हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बच्चे और मगरमच्छ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोग बच्चे के आत्मविश्वास और वीडियो में दिखाई दे रहे इस असामान्य दृश्य को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हालांकि, मगरमच्छ बेहद खतरनाक जंगली जीव होते हैं और उनके बेहद करीब जाना जानलेवा हो सकता है। इसलिए वीडियो में दिख रहे व्यवहार को देखकर इसे दोहराने की कोशिश करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
यहां क्लीक कर देखिये वीडियो

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement