पटियाला में जेल ब्रेक के मामले में कैथल जिला के गांव सोलूमाजरा से बरामद संदिग्ध वर्ना कार की पुलिस ने भी पुष्टि कर दी है। कैथल पुलिस अधीक्षक सिमर प्रताप सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और पुलिस की फॉरेंसिक टीम इस कार की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के क्योडक गांव में पुलिस नाके को तोड़कर जो फोरट्यूनेर गाड़ी निकली थी। वह उत्तर प्रदेश के शामली में पकड़ी गई है। जिस में एक आंतकवादी पकड़ा गया है। जानकारी मिली है कि ये आतंकवादी परमिंदर सिंह डेढ़ माह पहले नाभा जेल से ही फरार हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जगह जगह पर पुलिस नाके लगाने के दौरान आतंकवादियों की गाडी क्योड़क में पुलिस नाके को तोड़ती हुई भागी थी। जो गाड़ी पुलिस से बचती हुई यूपी के शामली तक पहुंच गई थी।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें