धनतेरस पर रहेंगे कई शुभ योग

शुभ मुहूर्त समय में पूजन करने के साथ सात धान्यों की पूजा की जाती है। सात धान्य गेहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर है। सात धान्यों के साथ ही पूजन सामग्री में विशेष रुप से स्वर्णपुष्पा के पुष्प से भगवती का पूजन करना लाभकारी रहता है।
इस दिन पूजा में भोग लगाने के लिए नैवेद्ध के रुप में श्वेत मिष्ठान्न का प्रयोग किया जाता है। साथ ही इस दिन स्थिर लक्ष्मी का पूजन करने का विशेष महत्व है। धन त्रयोदशी के दिन देव धनवंतरी देव का जन्म हुआ था। धनवंतरी देव, देवताओं के चिकित्सकों के देव है। यही कारण है कि इस दिन चिकित्सा जगत में बडी.बडी योजनाएं प्रारम्भ की जाती है।
धन तेरस के शुभ मुहूर्त
सर्वश्रेष्ठ समय 6.50 से 7.03तक, जिसमें प्रदोषकाल, स्थिर वृष लगन तथा कुंभ का स्थिर नवांश भी रहेगा। सूर्यास्त के बाद के 2 घण्टे 24 मिनिट की अवधि को प्रदोषकाल के नाम से जाना जाता है। प्रदोषकाल में दीपदान व लक्ष्मी पूजन करना शुभ रहता है। स्थिर लग्न 6.37 से लेकर 8.34 के मध्य वृषभ लग्न रहेगा। मुहुर्त समय में होने के कारण घर परिवार में स्थायी लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। शाम 5. 42 से 10.34 चर,लाभ ,अमृत।
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जानाजयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features



