Gayatri Mahamantra resonated with the Kalash Yatra of 250 women, 9 Kundiya Mahayagna started-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

250 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजे गायत्री महामंत्र, 9 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 7:53 PM (IST)
250 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजे गायत्री महामंत्र, 9 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ
खास खबर। भीलवाड़ा पीले वस्त्रों में सजी-धजी 250 महिलाओं के सिर पर सुशोभित गायत्री महामंत्र अंकित कलश और वातावरण में गूंजते भक्ति के स्वर...बापूनगर में शनिवार को आस्था और अध्यात्म का ऐसा ही मनोहारी दृश्य देखने को मिला।
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में लखोटिया परिवार की ओर से आयोजित 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
आयोजक कैलाश चन्द्र, सीए अंकित, पुलकित लखोटिया ने बताया की कलश यात्रा बापूनगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री शिव साईं राम कृष्ण मंदिर पहुंची। यहां पुष्कर से पधारे विद्वान पंडित सुरेश शर्मा, देवेंद्र एवं उनके सहयोगियों ने वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीया माताजी तथा देवमाता, विश्वमाता और सृष्टि की आदि कारण मातेश्वरी गायत्री माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद कलश पूजन किया गया।
महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर आरती की और आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित प्रज्ञा पुराण पर आधारित संगीतमय कथा का आयोजन हुआ। गायत्री परिवार के सदस्यों सहित बापूनगर के निवासियों ने श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में कथा का श्रवण किया।
जिला समन्वयक अखिल विश्व गायत्री परिवार, भीलवाड़ा, सरोजना व्यास ने बताया कि रविवार को सुबह 7.30 बजे से 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। इसमें गर्भ संस्कार, विद्यारंभ संस्कार और जन्मदिवस संस्कार सहित विभिन्न संस्कार कराए जाएंगे। शाम 5 बजे विराट दीप यज्ञ आयोजित होगा। इसमें माताएं और बहनें अपने घरों से पांच-पांच दीपक लेकर शामिल होंगी। दीप यज्ञ के माध्यम से अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का संदेश दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना, संस्कारों और सद्विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement