Advertisement
जापान पुरुष हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मोहाली पहुंची, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार पंजाब में हो रही है। पंजाब की धरती पहली बार किसी इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की गवाह बन रही है। इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी तरफ से काफी प्रयास किया है।
पंजाब सरकार ने हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को एक इंटरनेशनल स्पोर्टिंग इवेंट के हिसाब से वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं, सुरक्षा और मेहमाननवाजी का भरोसा दिया है। चैंपियनशिप के दौरान टीमों के आराम से रहने, प्रैक्टिस सेशन और यात्रा के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।
जापान और मेजबान भारत के अलावा, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें भी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। इस वजह से हॉकी के इस टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
टूर्नामेंट 27 अक्टूबर को जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा। फाइनल 5 नवंबर को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मोहाली
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


