कुंबले के साथ लौट रही है भारतीय क्रिकेट की स्वर्णिम पीढ़ी
khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 जुलाई 2016 12:56 PM (IST)
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच नियुक्त किए गए अनिल कुंबले और उन्हें इस पद के लिए चुनने वाले उनके तीन पूर्व साथी खिलाड़ी तथा क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वी.वी.एस. लक्ष्मण की स्वर्णिम पीढ़ी भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर सक्रिय हो गई है। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ये दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर खेल की नई इबारत लिखने के लिए तैयार हैं। देश के लिए 17 साल (1990 से 2007) तक खेलने वाले कुंबले ने 956
अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले और वह अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय तथा टेस्ट
मैचों में भारत के सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने।