Advertisement
रियल मैड्रिड ने ऑरेलियन टचौमेनी के साथ 6 साल का नया करार किया

26 वर्षीय टचौमेनी ने फ्रांस की राष्ट्रीय टीम में भी अपनी अहम जगह बनाई है। उन्होंने फ्रांस के लिए 50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उस टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसने 2021 में यूईएफए नेशंस लीग जीती थी।
करार के विस्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए, टचौमेनी ने स्पेनिश क्लब के साथ अपना सफर जारी रखने पर खुशी जताते हुए उन पर भरोसा जताने के लिए फैंस का धन्यवाद करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "रियल मैड्रिड के लिए, मैड्रिडिस्टास (रियल मैड्रिड के फैंस) के लिए, बर्नाबेउ में और दुनिया में कहीं भी खेलना एक सौभाग्य की बात है। इस सफर को और आगे बढ़ा पाना एक अद्भुत अहसास है। आप सभी के भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद। मुझे पिछले कुछ वर्षों के हमारे सभी बेहतरीन पल बहुत याद आते हैं, लेकिन मैं सबसे ज्यादा आने वाले पलों के बारे में सोचता हूं, क्योंकि हमें अभी साथ मिलकर और भी बहुत कुछ लिखना है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


