youth protest against pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 12:02 PM (IST)
पाकिस्तान के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन
भिवानी। जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुंढाल गांव में युवा संगठन ने पाक का झंडा फूक कर विरोध जताया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से कड़ी कार्रवाई कर बदला लेने की मांग की। साथ ही कहा कि जल्द बदला नहीं लिया गया तो उनके गांव का कोई भी युवा भविष्य में सेना में भर्ती होने नहीं जाएगा। युवा संगठन के प्रधान राहुल शर्मा ने बताया कि उङी हमले में किसी का भाई, किसी का बेटा, किसी का पति और किसी का बाप मरा है। उन्होने कहा कि जिसके घर से कोई जाता है उसका दर्द वहीं जानते हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement