अलवर । बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में गुरूवार को युवा विकास केंद्र के हॉल का उद्घाटन विधायक बनवारीलाल सिंघल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी में विधायक ने कॉलेज में शिक्षण के साथ ही अन्य विकास की गतिविधियों का माहौल बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य आर सी खंडूरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।