Advertisement
बिंदोली में नाचने के विवाद में युवक की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल ले जाते समय गाड़ी पर बरसाए पत्थर

अस्पताल ले जाते समय कार को घेरा, एक घंटे तक रोके रखा : घटना के बाद जब अंकित के रिश्तेदार विक्रम ने उसे सोजत अस्पताल ले जाने के लिए अपनी इको कार निकाली, तो आरोपियों ने रास्ते में गाड़ी को घेर लिया। आरोपियों ने कार पर डंडे और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और करीब एक घंटे तक घायल अंकित को अस्पताल नहीं ले जाने दिया।
ग्रामीणों के दखल के बाद पहुंची एंबुलेंस: काफी देर तक चले हंगामे के बाद जब स्थानीय ग्रामीणों और अन्य रिश्तेदारों ने बीच-बचाव किया, तब कहीं जाकर एंबुलेंस को बुलाया जा सका। अंकित को तुरंत सोजत के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज : घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रतनाराम देवासी और थानाधिकारी कमला लोहार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। मृतक अंकित पेशे से टैक्सी ड्राइवर था और उसकी शादी दो साल पहले ही सोजत के अटबड़ा गांव में हुई थी। वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सोजत निवासी मदनलाल वाल्मीकि सहित 10 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पाली
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


