young man Immersed in fishing pond -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मछली पकडऩे गया युवक तालाब में डूबा, मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2016 8:04 PM (IST)
मछली पकडऩे गया युवक तालाब में डूबा, मौत
सीमलवाड़ा। मछली पकडऩे के लिए अपने पिताजी, भाई, साले व दोस्त के साथ गया युवक तालाब में डूब गया। रास्तापाल क्षेत्र के उपला रास्ता निवासी राकेश पुत्र जीवा खराड़ी (22) बुधवार अपराह्न तीन बजे लिखी बड़ी पंचायत क्षेत्र के काकरीसोल तालाब पर गया था। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। देर शाम तक तालाब से शव बाहर नहीं निकाला गया। राकेश खराड़ी अपने पिताजी जीवा पुत्र सोमा, भाई हरीश, साले सूरज व दोस्त विरजी के साथ ससुराल धोवड़ी फला के नजदीक काकरीसोल तालाब में मछली पकडऩे गया था। मछली पकडऩे के दौरान तैरते हुए वह तालाब के बीच में चला गया, जहां वह डुब गया। राकेश को डूबते देख उसके पिताजी, साला व दोस्त समेत कुछ ग्रामीण तालाब में कूद पड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर प्रधान निमीषा भगोरा , तहसीलदार प्रवीण कुमार मीणा , सीमलवाड़ा सरपंच रुपचंद भगोरा, स्थानीय सरपंच कमलाशंकर मीणा, ताराचंद बरंडा आदि मौके पर पहुंचे। धंबोला थाने से एसआई दिलीप सिंह शक्तावत, एएसआई प्रभुलाल पाटीदार, जयदीप सिंह , सचिव राजकुमार वर्मा, गिरदावर डायालाल पाटीदार, पटवारी दिनेश डामोर, शारदा रोत भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंट्रोल रूम पर सूचना देकर गोताखोर को मौके पर बुलाने के लिए सूचना दी गई, लेकिन देर शाम गोताखोर नहीं पंहुच पाने से गुरुवार सुबह उसे तलाश किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement