हापुड़। थाना देहात छेत्र स्थित काली नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या करने के बाद बदमाशों द्वारा शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंका गया है। वहीं मौके पर पहुंची थाना देहात पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वही पुलिस शव की शिनाख्त कराने का भी प्रयास कर रही हैं।