You will be surprised to read a statement of Atiq-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाहुबली अतीक का ऐसा बयान पढ़ कर चौंक जायेंगे आप

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2016 11:50 AM (IST)
बाहुबली अतीक का ऐसा बयान पढ़ कर चौंक जायेंगे आप
इलाहाबाद।गोली बंदूक से चोली दामन का साथ रखने वाले बाहुबली अतीक अहमद ने आज असलहों पर ऐसा बयान दिया है। जिससे नजदीकियों के तो होश उड़े ही कार्यकर्ता भी नहीं समझ पाते रहे हैं कि आखिर यह हो क्या रहा है । आप भी अतीक यह बयान पढि़ये जो आपको भी चौंका देगा ।अतीक ने समर्थकों को उनके साथ असलहे लेकर न चलने, आम जनता को उनके समर्थक के जरिये कोई दिक्कत न होने। टोल टैक्स जरूर जमा करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है और बकायदा एक न्यूज पेपर में विज्ञापन भी छपवाया है । अब अतीक का यह रूप आज तक तो किसी ने नहीं देखा था बल्कि उनके बयान का ठीक उल्टा ही क्रम चलता था। उनके काफिले में असलहों का मेला होता है। क्या मजाल कोई टोल टैक्स के लिये गाड़ी रोक ले। सड़क पर जाम हो य खाली अतीक का काफिला अपने ट्रैफिक नियम खुद बनाता था। बदले सुर में बाहुबली की यह अपील किसी के गले नहीं उतर रही है ।[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement