Yoga has become a global discipline thanks to PM Narendra Modis efforts: Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग: मनोहर लाल

khaskhabar.com: रविवार, 21 जून 2026 5:40 PM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग: मनोहर लाल
करनाल। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को करनाल में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में उपस्थित साधकों और आमजन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि योग महज एक दिन का कार्यक्रम नहीं है। हमें इसे अपने जीवन का स्थाई हिस्सा बनाना होगा। हर दिन अपने शरीर, मन और चित्त को स्वस्थ रखने के लिए योग का नियमित अभ्यास बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि योग निरोगी रहने का एकमात्र और सबसे सुलभ साधन है। योग शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों ने रिकॉर्ड 177 सह-समर्थक देशों के साथ 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस‘ मनाने का संकल्प सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया कि योग स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पूर्णतावादी दृष्टिकोण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग भारतवर्ष की प्राचीन विधा है। आज पूरे देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में इसे एक वार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग विधा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महर्षि पतंजलि और आधुनिक समय में स्वामी रामदेव जैसी विभूतियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बचपन में शरीर बहुत लचीला होता है और इस उम्र में योग का सबसे अधिक लाभ मिलता है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि अब योग और योगासन को दुनिया भर में प्रतियोगिता के तौर पर भी शामिल किया जाने लगा है जिनमें भारत द्वारा गत वर्ष 114 मेडल जीते गए हैं, जो भारत के लिए गर्व की बात है।
पलवल में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में केंद्र सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नागरिकों को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को एक दिन की नहीं बल्कि दैनिक आदत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया के लोगों को योग से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement