प्रतापगढ़ । गौ रक्षकों एवं व्यायामशाला के पहलवानों ने गौ माता के लिये एक पहल शुरू की जिसमे कुछ चुने हुए वार्डो में हर घर जा कर रात का बचा हुवा खाना इकट्टा कर गोशाला में पहुचा कर गायों के लिये भोजन व चारा पानी की वेवस्था कर रहे है । इस गौ रक्षा टीम में कई लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे और शहर के लोगों से अपील कर रहे है, अपने घरों में बचा हुवा खाना फेके नहीं हमे दे ताकी गौ शालाओं में अधिक से अधिक गायों की भूख को मिट पाये। इस कार्य में मुकेश चुण्डावत, दीपेश पंवार, बाबूलाल सोनी सहित सेकड़ो लोग बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे है।