World Disabled Day on respect -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व विकलांग दिवस पर किया निशक्तजनों का सम्मान

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 6:53 PM (IST)
विश्व विकलांग दिवस पर किया निशक्तजनों का सम्मान
उदयपुर। विश्व विकलांग दिवस दिवस पर जिल में नि:शक्तजनों की सहायतार्थ उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान ऐसे 30 विकलांगों को भी सम्मानित किया गया जो विकलांग होने के बावजूद भी विभिन्न क्षैत्रों मे अपनी सेवाएं दे रहे है। नि:शक्तजन हम सहयोगी यासीन उद्योग संस्थान द्वारा इस सम्मान समारोह का आयोजन विज्ञान समिति सभागार मे शनिवार को किया गया। समारोह मे उदयपुर जिले मे नि:शक्तजनों को आगे बढाने और उन्हे प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाने के क्षैत्र मे बेहतर कार्य करने वाली 15 संस्थाओं के संस्था प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान नि:शक्तजनों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नि:शक्तजनो ंमे भले ही कुछ शारीरिक कमियां होती है लेकिन किसी भी काम को सीखने की ललक उनमे औरों से ज्यादा होती है। समारोह के दौरान नि:शक्तजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे जानकारी भी दी गई। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement