Women-Led Development is the Foundation of Viksit Bharat-2047: Priyadarshini-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला नेतृत्व वाला विकास ही ‘विकसित भारत-2047’ की नींव : प्रियदर्शिनी

khaskhabar.com: रविवार, 12 अप्रैल 2026 5:05 PM (IST)
महिला नेतृत्व वाला विकास ही ‘विकसित भारत-2047’ की नींव : प्रियदर्शिनी
झज्जर। झज्जर स्थित भाजपा कमलम कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शिनी ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ महिलाओं को नीति की लाभार्थी से नीति निर्माता बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त करेगा और देश के लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाएगा। इस अवसर पर सोमवती जाखड़, सुनीता चौहान, कमलेश अत्री एवं सरोज राठी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला भी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक संशोधन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का आधार है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण अब केवल समानता या प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं है, बल्कि नेतृत्व की भूमिका में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना समय की मांग है। प्रियदर्शनी ने कहा कि भाजपा सरकार का दृष्टिकोण ‘महिला विकास’ से आगे बढ़कर ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ का है। ‘लखपति दीदी’ और ‘नमो ड्रोन दीदी’ जैसी योजनाएं महिलाओं को तकनीक और उद्यमिता से जोड़ रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ भारत को ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और देश के लोकतंत्र को और अधिक समावेशी, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाएगा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शनी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से उन्हें और अधिक अवसर प्राप्त होंगे, जिससे देश के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला विकास से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे ‘विकसित भारत-2047’ का लक्ष्य साकार होगा।
प्रेसवार्ता के दौरान सुनीता चौहान, सोमवती जाखड़ एवं सरोज राठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement