women killled for dowry -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोएडा- दहेज के दानवों ने विवाहिता को उतारा मौैत के घाट

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 11:29 AM (IST)
नोएडा-  दहेज के दानवों ने विवाहिता को उतारा मौैत के घाट
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लालच में जहर देकर मार डालने का आरोप लगा है। मृतका के पिता ने महिला के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है । जानकारी के मुताबिक दहेज हत्या की यह वारदात थाना दनकौर क्षेत्र के बल्लू खेड़ा गांव की है। ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि 29 नवंबर को महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने इस मामले में उसके ससुराल वालों को नामित करते हुए दहेज उत्पीडऩ समेत हत्या का मामला दर्ज कराया है।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी के ससुराल वालों ने उसे जहर देकर उसकी हत्या कर दी। वे कई दिनों से दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीडऩ कर रहे थे।
# खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement