Woman killed by masked knife robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नकाबपोश ने चाकू मार कर महिला को लूटा

khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 10:03 PM (IST)
नकाबपोश ने चाकू मार कर महिला को लूटा
भीलवाड़ा।. जिले के नानकपुरा ग्राम में रेलवे लाइन के सहारे मक्का की फसल की रखवाली करने गई महिला पर तीन नकाबपोश लुटेरों ने चाकू से हमला करके दो तोला सोने के गहने लूट लिये। महिला ने लुटेरों के साथ काफी संघर्ष भी किया। इसके चलते लुटेरों ने उस पर चाकू से कई बार वार किये।  घायल महिला को मांडल में प्राथमिक उपचार के बाद महात्मार गांधी चिकित्सा लय में भर्ती करवाया गया है। वहीं रायला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।                नानकपुरा निवासी रामदयाल वैष्णव की पत्नी धर्मी  रेलवे लाइन की दूसरी और स्थित अपने खेत पर मक्का की फसल की रखवाली करने गई थी। जहां शाम को तीन लुटेरे बाइक से वहां पहुंचे। तीनों के चेहरे नकाबपोश थे। इन लुटेरों ने धर्मी को अकेला पाकर उसके पहने हुए गहने लूटने की कोशिश की, लेकिन धर्मी ने उक्त गहने अपने हाथ में जकड़ लिये। गहने पाने के लिए तीनों लुटेरों ने उस पर एक के बाद एक चाकू के कई वार किये, जिससे उसके दोनों हाथ व पीठ जख्मी हो गई। इसके बाद लुटेरे दो तोला सोने के चार मांदलिया व एक रामनामी ले उड़े।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement