win four gold medals lighted district name-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

4 स्वर्ण पदक जीतकर रोशन किया जिले का नाम

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 9:46 PM (IST)
4 स्वर्ण पदक जीतकर रोशन किया जिले का नाम
श्रीगंगानगर। जोधपुर में हुई प्रथम राज्यस्तरीय पैरा-तैराकी प्रतियोगिता-2016 में जिले के पैरा तैराक गुरजंट सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है। जोधपुर के बोधी इन्टरनेशनल स्कूल में हुई प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों के 50 से ज्यादा दिव्यांग तैराक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर के एकमात्र नेशनल पैरा तैराक गुरजंट सिंह ने भी भाग लिया और उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपनी कैटेगरी के 8 में से 4 इवेन्ट्स में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। गुरजंट सिंह को अपनी कैटेगरी मे बेस्ट तैराक घोषित किया गया है। गुरजंट सिंह काफी गरीब परिवार से है। जिसने बगैर किसी कोच के जिले के गंगनहर में तैराकी सीखकर जिले का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़े :खासखबर EXCLUSIVE:यूपी चुनाव में किसकी क्या है चाल? यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement