Will round development under BJP rule - Khattar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा राज में होगा चहुंमुखी विकास - खट्टर

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 10:15 PM (IST)
भाजपा राज में होगा चहुंमुखी विकास - खट्टर
चंडीगढ़। हरियाणा में हो रहे तेजी से विकास का फायदा कहीं ना कहीं चण्डीगढ़ को भी मिलेगा। चण्डीगढ़ में जब भी मेट्रो आएगी। हरियाणा सबसे पहले अपना शेयर देगा। ये कहना है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का। वे सोमवार को नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 26 के मनीमाजरा में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए मनीमाजरा आए हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ईमानदार पार्टी है और वो हमेशा सच्चे लोगों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने भाजपा की ओर से कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि शहरवासियों को रसोई गैस की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए घरों तक पीएनजी गैस पाइप लाइल बिछवा कर घरों में गैस कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल के 14 वर्षो मेें सिर्फ घोटाले ही किए हैं। लेकिन अब शहरवासियों के विकास के सिवाय कुछ नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर राज्यमन्त्री ज्ञानचन्द गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय टण्डन, पार्षद देशराज गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम बंसल, सुशील जैन, पवन सिंगला, माता राम धीमान, बलजीत ढिल्लो, हेम राज, नीरज शर्मा, सवीता अग्रवाल, आदेश, राजेश पहलवान, कैलाश जैन, राकेश खैर, राजेन्द्र गुप्ता, आनन्द गुप्ता, डाॅक्टर बंसी, महिन्द्रपाल गाबा, स्वीटी बंसल, रविन्द्र मान, गणेश पाण्डेय, राजिन्द्र लाली, छोटे लाल वर्मा, प्रदीप ठाकुर, युनुस, अंकित अरोडा, राजिन्द्र गुप्ता, हिमांशु,गोला पहलवान, राणा, साहिल, नेहा और अनिता के साथ कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस के दो पदाधिकारी कांग्रेस यूथ मोर्चा, चंडीगढ़ के महासचिव रविंदर लाहोट और महासचिव विजय वैद्य करीब ढाई सौ समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। जिनका मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने स्वागत किया। टंडन ने कहा कि इनके भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिली है। तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement