will respect the environment Fans -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्यावरण प्रेमियों का होगा सम्मान

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 7:19 PM (IST)
पर्यावरण प्रेमियों का होगा सम्मान
उदयपुर। बजरंग सेना मेवाड़ तथा मेवाड़ी युवा परिषद की ओर से 30 सितंबर को शहर के विभिन्न गरबा मंडल के सदस्यों को पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से माताजी की तस्वीर भेंट की जाएगी। संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि गुरुवार को टाउन हॉल लिंक रोड स्थित कार्यालय पर संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। डॉ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि गरबा मंडलों द्वारा पीओपी की माताजी का उपयोग किया जाता है, जिससे झीलों का पानी प्रदूषित होता है। साथ ही उसमें रहने वाले जीव जंतुओं को खतरा हो जाता है। इसी को दूर करने के लिए पिछले 12 वर्ष से बजरंग सेना उदयपुर शहर के विभिन्न गरबा मंडलों को माताजी की तस्वीर भेंट कर पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान करती है। बैठक में जिलाध्यक्ष शिव सिंह सोलंकी, डॉ. घनश्याम सिंह भींडर, कृष्णकांत कुमावत, सुनील कालरा, कर्णवीर सिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह चौहान, आरपी सिंह आकवा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement