कमिश्नर श्री राजन शुक्ला ने अपने कैम्प
कार्यालय में मैट्रो रेल परियोजना तथा एकीकृत यातायात प्रणाली की प्रगति की
समीक्षा बैठक की, बैठक में मैट्रो रेल परियोजना के सम्बन्ध में
बताया गया कि प्राधिकरण एवं राइट्स कम्पनी के बीच अनुबन्ध हो गया है, कम्पनी
एक सप्ताह के बाद ट्रैफिक सर्वे करना शुरू कर देगी, प्रथम चरण में
शान्तीपुरम से नैनी तक तथा झूंसी से बमरौली तक की लगभग 40 किमी. मार्ग को
सर्वे में लिया जा रहा है, कमिश्नर ने कम्पनी के प्रतिनिधियों से
स्थाई रूप से रहकर सर्वे कराने को कहा जिस पर कम्पनी के प्रतिनिधियों ने 2
सप्ताह के भीतर शहर में स्थाई रूप से प्रवास करने की बात कही।