Advertisement
'जब सत्ता में रहे, दलित-पिछड़ों को भूल गए', तेजस्वी पर भड़के संजय निषाद

मंत्री निषाद ने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके परिवार की राजनीति हमेशा जातीय समीकरणों पर टिकी रही है, लेकिन जब भी ये लोग सत्ता में आए, तब पिछड़े और दलित वर्गों को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आगे कहा कि अगर पिछड़ों और दलितों के लिए इन लोगों ने काम किया होता तो आज शायद इन लोगों को वोट नहीं मांगनी पड़ती। ये लोग सत्ता में आते हैं तो पिछड़े और दलितों को भूल जाते हैं।
बता दें कि तेजस्वी यादव ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि बिहार में अगर महागठबंधन बिहार में सत्ता में आता है, तो राज्य में एक से अधिक उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, जिनमें मुस्लिम और दलित समुदाय से भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक बहस छिड़ गई है। सत्तारूढ़ दल के नेता इसे चुनावी वादा बता रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बस्ती
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


