आजमगढ़। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में आकर रिश्तों की तासीर गरमा गये। यही वजह रही कि मीडियाकर्मियों के बीच कुछ भी कहने से बचने के बावजूद हर जुबान पर अखिलेश की ही चर्चा रही। हर कोई यही कहता नजर आया कि अपने पिता की तरह अखिलेश यादव भी रिश्तों को निभाना जानते हैं।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इमरान अहमद के मंगरावां स्थित पैतृक आवास पर प्रोटोकाल के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपरान्ह 2.40 बजे पहुंचना था और यहां से रवानगी का समय आधे घंटे बाद अपरान्ह 3.10 बजे था। इसके विपरीत वह करीब आधे घंटे बिलम्ब से अपरान्ह 3.06 बजे मंगरावा पहुंचे। सीएम अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर मंगरावां इंटर कालेज में बने हेलीपैडपर पर जैसे ही उतरा ग्राउंड की चहरदीवारी के बाहर लोग नारे लगाने लगे।