मुख्यमंत्री के उतरने के बाद वहां पर मौजूद वरिष्ठ सपा नेता नेता इमरान अहमद ने बुकें देकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, राज्यमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, नफीस अहमद, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, महाराष्ट्र, सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी, राज्यमंत्री वसीम अहमद, एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू ने बुकें देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वहां पर मौजूद पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, अभिषेक आशु, जिलाधिकारी सुहास एलवाई से हालचाल पूछा।