Weather U-Turn in Haryana: Western Disturbance Active, Rain in 9 Districts Today, Winds to Blow at 40 km/h-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में मौसम का यू-टर्न : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज 9 जिलों में बारिश और 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

khaskhabar.com: शनिवार, 02 मई 2026 09:06 AM (IST)
हरियाणा में मौसम का यू-टर्न : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज 9 जिलों में बारिश और 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
नारनौल। हरियाणा में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हुए एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज, 2 मई से प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में 2 से 7 मई के बीच मौसम अस्थिर रहेगा। जहां 2 और 3 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, वहीं 4 और 5 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि अगले 48 घंटों में पारे में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है।
इन जिलों में रहेगा असर
आज विशेष रूप से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी सहित 9 जिलों में बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। 3 से 6 मई के बीच हवाओं की रफ्तार बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुँच सकती है।
तापमान में गिरावट से राहत
वर्तमान में प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.8 डिग्री नीचे बना हुआ है। बीते शुक्रवार को औसत तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, महेंद्रगढ़ 39 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कटाई और भंडारण के कार्यों में मौसम के इस बदलाव को ध्यान में रखें और आमजन भी आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement