Weapons including two vehicle thieves arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हथियार सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 11:03 AM (IST)
हथियार सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार
गुरुग्राम । गुरुग्राम क्राइम यूनिट- 5, सोहना गुरूग्राम की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिली की वाहनो की चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य वाटिका मोड बल्लभगढ रोड, गुरूग्राम पर किसी चोरी की वारदात को अन्जाम देने की फिराक में खडे है। जिस सूचना पर इनको पकडने के लिए पुलिस टीम गठित करके उक्त स्थान पर रेड की गई तथा वहां से दो व्यक्तियो को काबू किया। जिन्होने पूछताछ के दौरान अपना नाम रहीश व सलीम निवासी नूह बताया है। इनकी तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक देशी कटटा, एक जिंदा रोंद व एक लोह की रोड बरामद हुई।पुलिस की पूछताछ के दौरान पता चला कि ये शातिर वाहन चोर है तथा वाहन चोरी की कई वारदातो को अन्जाम दे चुके है। इनके कब्जा से चोरी की गई 8 मोटर साईकिल बरामद की गई जिनको इन्होने गुरूग्राम के अलग-अलग स्थानो से चोरी की थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि इन्होने अपना एक गिरोह बना रखा है तथा गिराह बनाकर हथियार के बल पर वाहन चोरी की वारदातो को अन्जाम देते है। चोरी की वारदातो में इनका साथ देने वाले इनके अन्य साथियो बारे पता किया जा रहा है। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement