बिजनौर। यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद है। बिजनौर जिले में चांदपुर के एक जंगल में पुलिस ने मिली सूचना के मुताबिक छापा मारा। आपको जानकर भी हैरानी होगी कि पुलिस ने जंगल के बीचो बीच एक असलहा फैक्ट्री बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है। मौके से पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक इस धंधे में गांव का प्रधान भी शामिल था। पुलिस ने फैक्ट्री में एक दर्जन तमंचे और राइफल बरामद की हैं,साथ ही करीब 20 अधबने तमंचे,राइफल और बंदूके भी पुलिस को मिली हैं। पकड़े गए सभी आरोपी आसपास के गांवों के रहने वाले है। जो काफी समय से हथियार बनाकर आसपास के जिलों में सप्लाई कर रहे थे।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारतायह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...