water in lpg bottle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिलेंडर में गैस के स्थान पर निकल रहा है पानी

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 10:24 AM (IST)
सिलेंडर में गैस के स्थान पर निकल रहा है पानी
अमृतसर। थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने गैस सिलेंडरों में पानी भरकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से गैस सिलेंडरों में पानी भरकर बेचने का काम करते थे। इस सबंध में उपभोक्ताओं द्वारा फूड सप्लाई विभाग को कई शिकायतें दी गई। जिसके बाद सतर्क हुई पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि गैस सिलेंडरों में पानी भरकर बेचने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी के आदेश दिए गए थे। इस पर पुलिस ने गांव ढंड के पास से दीपक और उसके पिता हरभजन सिंह को आठ गैस सिलेंडरों सहित पकड़ा है। इन गैस सिलेंडरों में गैस कम और पानी अधिक था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement