Advertisement
जल को बचाना आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी : कन्हैयालाल चौधरी

चौधरी ने कहा कि यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रति सतर्क नहीं हुए तो भविष्य में पानी संकट और गहरा जाएगा। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, जल है तो खेती है, जल है तो उद्योग है और जल है तो जीवन है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इस अवसर उन्होंने पर जल सरंक्षण को लेकर शपथ दिलाई।
प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार के सभी जनहितकारी अभियानों की सफलता आमजन की भागीदारी पर निर्भर करती है। बीसलपुर पेयजल परियोजना को लेकर उन्होंने कहा कि यह परियोजना वर्ष 2001 की जनसंख्या के अनुसार तैयार की गई थी, जबकि वर्तमान में आबादी बढऩे से नरेना, फुलेरा और सांभर क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत है और नई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही मीडिया की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीडवाना
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


