Warning for protest against government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 5:00 PM (IST)
सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई
अंबाला। भूतपूर्व सैनिकों ने एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी के बैनर तले कैंट के रेस्ट हाउस में बैठक की। बैठक की शुरुआत दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए दो मिनट के मौन से हुई। भूतपूर्व सैनिकों ने यहां पर अपनी पेंडिंग पड़ी मांगो के बारे में विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता एक्स सर्विसमेन वेलफेयर कमेटी के प्रधान सूबेदार अतर सिंह मुल्तानी ने की। एक बार फिर वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर रिटायर्ड सैनिकों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। सूबेदार अतर सिंह मुल्तानी ने कहा कि सरकार कुर्बानियों और शहादत की कीमत नही समझ रही। वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर सरकार टालमटोल का रवैया अपना रही है। अब आंदोलन को नई बुलंदियों पर ले जाने का वक्त आ गया है।

[@ Exclusive: नोटबंदी: कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की आखिरी जंग]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement