voters aware by Slogan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नारों, स्लोगन से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 9:48 PM (IST)
नारों, स्लोगन से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
गोंडा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। नारों, स्लोगन से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने स्वीप के अन्तर्गत जनपद में 27 फरवरी, 2017 को होने वाले मतदान में समस्त मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयाध्यक्ष, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, दूरसंचार प्रबंधक बीएसएनएल, सभी सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रभारी चिकित्साधिकारी, सभी सरकारी, राज्य अनुदानित व निजी विद्यालयों, कालजों, महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, समस्त कार्यदायी संस्थाएं, ईट-भट्ठा मालिक तथा मिल प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर आम जनता को उनके द्वारा दिये जाने वाले किसी प्रकार के पत्र, रसीद, बिल व प्रमाण पत्र आदि अभिलेखों पर उसके किसी सहज दृश्य भाग पर ‘‘27 फरवरी 2017 को मतदान अवश्य करें’ नारे की मुहर अनिवार्य रूप से तत्काल लगवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी तथा निजी कार्यालयों के प्रमुख अपने कार्यालय भवनो पर, सभी सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों के प्रभारी चिकित्साधिकारी चिकित्सालय भवनो पर, सभी सरकारी, राज्य अनुदानित तथा निजी विद्यालयों, कालेजो, महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य अपने-अपने विद्यालय भवनो पर समस्त कार्यदायी सस्था अपने कार्य स्थलों पर, समस्त ईट भट्ठा मालिक अपने भट्ठों पर तथा सभी मिल तथा प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर अपने मिलो तथ प्रतिष्ठानों पर विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 से सम्बंधित इस तरह के बैनर व पोस्टर लगवाएं, जिससे मतदाता मतदान हेतु प्रेरित हों तथा जनपद के सभी मतदाता अपना मतदान करें। यह कार्यवाही सहायक श्रमायुक्त, ज्वाइंट कमिश्नर व्यापार कर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा सुनिश्चित करायी जायेगी।
जनपद के प्रमुख मार्गो, बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी बैनर व पोस्टर लगवाये जाय। यह कार्यवाही सम्बन्धित रिटर्निंग आफिसर द्वारा सुनिश्चित करायी जायेगी।

[@ EXCLUSIVE: बीजेपी को मुस्लिमों से परहेज क्यों !]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement