khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 11:01 AM (IST)
झालावाड़। पिड़ावा के आहू नदी में दो सगे भाइयों के डूबने के बाद ग्रामीणों ने दोनों भाई का शव नदी में से बाहर निकाला है। इसके एक दिन पूर्व मंगलवार को भी एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था लेकिन, शाम तक टीम को किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने एक का शव नदी से बाहर निकाला है। वहीं दूसरा शव शाम को बरामद किया है।