धौलपुर । जिले के सैपऊ उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रजौरा खुर्द में रमसा के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्य की घटिया सामग्री से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यकारी एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सम्बंधित ठेकेदार पर निर्माण में निम्न स्तर की घटिया सामग्री का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक़ रजौरा खुद माध्यमिक विधालय में रामसा के तहत पांच कमरों का निर्माण बरामदे सहित किया जा रहा है। जिसमे सम्बंधित ठेकेदार द्वारा निर्धारित मापदंडों की अनदेखी के साथ मनमानी पूर्व घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य में मानकों को दरकिनार करते हुए कार्यकारी एजेंसी द्वारा गुणवक्ता हीन सीमेंट दोयम दर्जे की ईंट और छत के निर्माण पटाव में अधिक बालू के साथ कम सीमेंट का प्रयोग किया गया है। ग्रामीणों ने जब मामले ठेकेदार से शिकायत की तो ठेकेदार द्वारा दबंगई दिखाकर ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की गई। जिससे आज आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले विधालय परिसर में कार्यकारी एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उसके बाद दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम सैपऊ को ज्ञापन सोंपकर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर विधालय निर्माण में इसी तरह कोताही बरती गई तो अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।