Villagers boycott voting over change in Gram Panchayat; Tehsildar attempts at persuasion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्राम पंचायत बदलने से नाराज ग्रामीणों का मतदान बहिष्कार, तहसीलदार की समझाइश भी बेअसर

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 2:31 PM (IST)
ग्राम पंचायत बदलने से नाराज ग्रामीणों का मतदान बहिष्कार, तहसीलदार की समझाइश भी बेअसर
बयाना। बयाना के गांव नगला सिंघाड़ा में ग्राम पंचायत बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें पुरानी ग्राम पंचायत सिंघाड़ा में ही रखा जाए या फिर उनके गांव को अलग ग्राम पंचायत बनाया जाए। मतदान बहिष्कार की सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। दरअसल, नगला सिंघाड़ा गांव पहले सिंघाड़ा ग्राम पंचायत में शामिल था, लेकिन इस बार परिसीमन के दौरान गांव को हटाकर करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित बंगसपुरा ग्राम पंचायत में जोड़ दिया गया। इस फैसले से नाराज ग्रामीणों ने मतदान नहीं करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पुरानी ग्राम पंचायत सिंघाड़ा में वापस शामिल किया जाए या फिर नगला सिंघाड़ा को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाए।
वहीं, मतदान बहिष्कार की सूचना मिलने पर तहसीलदार नितेश कुमार गोयल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें मतदान के लिए समझाया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की मांग पर क्या निर्णय लेता है और मतदान बहिष्कार समाप्त कराने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement